महेंद्र शर्मा डोंगरगढ – राजनांदगांव जिले के छुरिया थाना के अंतर्गत आने वाले रानी तालाब गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए घटना उस समय की है जब गांव के लोग मछली पकड़ने के लिए लाल माटी नामक तालाब में गए हुए थे और मछली पकड़ रहे थे इस दौरान तेज बिजली कड़की और आकाशीय बिजली गिरने से 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं 10 लोग घायल हो गए घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम और ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे जहां ग्रामीणों की और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
जिसमें एक की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है और घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है घटना की खबर आग की तरह फैल गई और आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे जहां लोगों का हुजूम लग गया वही छुरिया पुलिस ने मामला पंजीबद्ध किया है और पुलिस की जांच जारी है इस घटना से गांव में गम का माहौल है एक बार फिर प्राकृतिक आपदा ने दो परिवार के मुख्य सदस्यों को छीन लिया है जिनसे घर की रोजी-रोटी चलती थी ।




