inh24छत्तीसगढ़

Cg Breaking: अपराधी हुए बेखौफ, युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला, मौके पर मौत

रायपुर। राजधानी में अपराधियो में पुलिस का खौफ पूरी तरह खत्म नजर आ रहा है। शहर में एक के बाद एक चाकूबाजी की घटनाएं हो रही है। गुढ़ियारी के प्रेम नगर गैंगवार होने के बाद देर रात गंज थाना इलाके में एक युवक की हत्या हो गई। आरेपियों ने युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी।

Read also:-रायपुर में धोखाधड़ी – पेट्रोलियम कंपनी ने लगाया करीब 18 लाख का चूना, जानें मामला

मिली जानकारी के मुताबिक गुढ़ियारी निवासी देवा नायडू को तेलघानी नाका स्थित रेलवे माल गोदाम के पास कुछ अज्ञात युवकों से विवाद हुआ और मृतक देवा नायडू को ताबड़तोड़ चाकुओं से कई वार कर दिए। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं आरोपी मौके से एक ऑटो में बैठकर फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं मौके पर पहुंची गंज थाना पुलिस ने गंभीर रूप से घायल देवा नायडू को लहुलुहान हालत में मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया।

Read also:-Chhattisgarh Big breaking – राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के हुवे ट्रांसफर, देखें सूची

जहां मौजूद डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक भी पुराना चाकूबाज था और चाकूबाजी की कई वारदातों को अंजाम दे चुका था। पुलिस भी किसी पुरानी रंजिश समेत सभी पहलुओं पर जांच में जुटी हुई है और गंज थाना पुलिस ने इस मामले के 4 आरोपियों जिनमें कुछ नाबालिग भी है को हिरासत में लेकर पुछताछ में जुटी है। गौरतलब है कि पिछले एक हफ्ते में चाकूबाजी की घटना में दो हत्याये हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button