छत्तीसगढ़ में कोरोना की लगातार बढ़ते ही जा रहा है। छत्तीसगढ़ के कई विधायक कोरोनी का चपेट में हैं, तो कई IAS-IPS अधिकारियों के करीब भी कोरोना पहुंच गया है। बता दें कि अब बस्तर आईजी सुंदरराज पी के दफ्तर में भी कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। हालांकि आईजी सुंदरराज पी की कोरोना रिपोर्ट फिलहाल निगेटिव है।
आईजी सुंदरराज पी ने एहितियातन अभी कुछ दिनों के लिए खुद को आइसोलेट कर लिया है। वहीं आईजी आफिस को फिलहाल बंद कर दिया गया है। आईजी सुंदरराज पी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि वो खुद को आइसोलेट कर रहे हैं, साथ ही अपना नंबर भी सार्वजनिक किया है कि अगर किसी आवश्यक काम को लेकर उनसे संपर्क करने की जरूरत पड़े तो वो मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
बता दें कि 4 दिन पहले ही IAS सोनमणि बोरा की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। वहीं आईपीएस अधिकारियों में DIG ओपी पॉल, ADG आरके विज, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर कोरोना की चपेट में चुके हैं। वहीं मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के चार मंत्री ने एहितियातन खुद को आइसोलेट कर लिया है।



