inh24छत्तीसगढ़

छग ब्रेकिंग – छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी, कोरोना से हुई सरकारी डॉक्टर की मौत

छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी है. वहीं राजधानी रायपुर कोरोना का हॉट-स्पॉट बन चूका है रायपुर में रोजाना 500 से अधिक मरीज मिलते जा रहे है इसी बीच आज मेकाहारा में भर्ती कोरोना पॉजिटिव डॉक्टर की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक़ शिवरीनारायण निवासी 60 वर्षीय सरकारी डॉक्टर बीपी बघेल को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद रायपुर के मेकाहारा में इलाज के लिए लाया गया था। जहां इलाज़ के दौरान उनकी मौत हो गई।

बता दें कि प्रदेश में अब तक कुल 63991 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है 31931 मरीज मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये जा चुके है। कल प्रदेश में 2228 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई थी. और 3953 कोरोना मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है. बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में अब तक 555 लोगों की मौत हो चूँकि है.

Related Articles

Back to top button