रायगढ़ जिले के कोतरा रोड थाना क्षेत्र में एक एंबुलेंस संतुलन खोकर हादसे का शिकार हो गया घटना में 1 बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 4 लोग बुरी तरह घायल हो गए। एंबुलेंस लकवा ग्रस्त मरीज को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रही थी। इस बीच अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। घटना के बाद पुलिस को तत्काल इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बता दें की घटना कोतरा रोड इलाके के जिंदल एयरस्ट्रिप के पास हुई. घटना के दौरान वाहन में 5 लोग सवार थे जिसमें एक की मौत हो गई. वहीं 4 लोगों को काफी चोटें आई है. घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।




