देश विदेश

चचेरी बहन को उठा ले गया जंगल फिर नाबालिग संग किया बलात्कार, वहशीपन की कर दी इन्तहा पार – cgtop36.com


बांसवाड़ा में एक युवक ने अपनी चचेरी नाबालिग बहन को ही हवस का शिकार बनाया। बताया जा रहा है कि यह शैतान राlत 12 बजे घर में घुसा था और वो बच्ची को उठाकर ले गया था। उस वक्त अकेली मां ने विरोध भी किया था लेकिन युवक ने उसका गला दबा दिया ताकि वो शोर नहीं मचा सके। यह हैवान रेप के बाद बच्ची को जंगल में छोड़ फरार हो गया। बच्ची बेसुध हालत में जंगल में पड़ी रही। तलाशते हुए वहां पहुंचे परिजनों ने उसे संभाला और अस्पताल में भर्ती करवाया।

मां ने अपने बयान में बताया कि मुताबिक आरोपी युवक शराब के नशे में था। जब वह सोती हुई बच्ची को ले जाने लगा तो मां ने उसे रोकने की कोशिश की। बदमाश ने उनके साथ मारपीट की और छाती पर बैठकर उनका गला दबा दिया। जिसके बाद वो बेहोश हो गईं। उन्हें मरा हुआ सोच बदमाश उनकी बेटी को जंगल में ले गया। रेप के बाद बदमाश वहां से भाग गया। होश आने पर उन्होंने आसपास लोगों को जगाया और बेटी की तलाश शुरू की।

बांसवाड़ा में एससी/एसटी सेल प्रभारी डीएसपी गोपाल लाल ने बताया कि यह घटना एक गांव में हुई है। परिवार के अन्य सदस्य पिता, बेटा और बड़ी बेटी शादी समारोह में गए थे। घर पर 12 साल की बच्ची और उसकी मां दोनों ही थे।

सोमवार रात करीब 12 बजे सुनील चरपोटा नाम का युवक जो रिश्ते में लड़की का चचेरा भाई लगता है, बच्ची को उठाकर साथ ले जाने लगा। तभी बच्ची की मां ने उसे बचाने की कोशिश की। इस पर बदमाश ने उसका गला दबा दिया। परिवार को बच्ची जंगल में बेसुध पड़ी मिली। मां और बेटी दोनों को hospital में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि फिलहाल लड़की बयान देने की स्थिति में नहीं है। मां के हिसाब से उसकी उम्र 12 साल है। लड़की के बयान नहीं होने तक medical test करा रहे हैं। बच्ची मंदबुद्धि बताई जा रही है। पीड़ित लड़की के एक भाई और एक बहन हैं।



Related Articles

Back to top button