Breaking Newsinh24छत्तीसगढ़

CG Accident News – ओवरटेक करते हुवे हाइवा में घुसा यूवक, मौके पर ही हुई मौत

सक्ती। जिले मे सड़क हादसे मे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं अन्य एक युवक को गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने की वजह से यह हादसा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालखरौदा मे भर्ती कराया। घटना मालखरौदा थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम अंडा निवासी हरीश भारद्वाज शनिवार की शाम को बाइक से पोता होते हुए चरौदी की ओर जा रहा था। बाइक चालक के सामने से हाइवा गुजर रही थी। युवक हाइवा को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। जिसकी वजह से हाइवा चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और बाइक चालक को अपनी चपेट में ले लिया।

अनियंत्रित हाइवा ने युवक को ठोकर मारते हुए कुचल दिया। इसके कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक के पीछे एक अन्य युवक भी बैठा था। उसे भी गंभीर चोट आई है। हादसे का बाद राहगीरों ने मालखरौदा थाना पुलिस को इसकी दी।

Related Articles

Back to top button