दोस्तों ने पिलाई जमकर शराब फिर बनाया न्यूड वीडियो, ब्लैकमैल कर मांगे इतने रूपए भी

उत्तराखंड से एक सनसनीखेज़ खबर आ रही है। हॉस्टल में पहले एक छात्र को जमकर शराब पिलाई गई फिर उसके बाद उसका न्यूड विडीयो बनाकर ब्लैकमेल करने लगे। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक़ देहरादून के प्रेमनगर के बिधौली स्थित स्टेंजा लिविंग हॉस्टल में रहने वाले छात्रों ने एक छात्र को पहले छककर शराब पिलाई। छात्र जब नशे में आ गया तो उसका न्यूड वीडियो बना लिया गया। इसके बाद उसको ब्लैकमेल कर छात्र से 60 हजार रुपये की मांग की गई। आरोप है कि छात्रों ने पीड़ित छात्र के कमरे से कीमती सामान भी ले लिया था।
बताया जा रहा है कि ब्लैकमेल करने वाले तीन छात्रों को यूपीईएस से सस्पेंड कर दिया गया है। तीनों के खिलाफ प्रेमनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीनों छात्र अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। अफसरों ने बताया कि ये मामला जानकारी में आते ही तीनों छात्रों को सस्पेंड कर दिया गया है। छात्रों के खिलाफ विवि की अनुशासनात्मक कमेटी ने जांच भी शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे इनके निष्कासन की कार्रवाई की जा सकती है।





