बिहार से सनसनीखेज खबर आई है। यहां सुपौल में जमीन विवाद को लेकर पति-पत्नी को जिंदा जलाकर मारने का मामला सामने आया है। मिली सुचना के मुताबिक घटना सदर थाना के चकला निर्मली की बताई जा रही है। जमीन विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है।
पूछताछ में मृतक के बच्चों ने कहा कि उसके चाचा ने ही जमीन की लालच में उसके माता-पिता को घर में सोये अवस्था में जिंदा जला दिया जिससे उनकी मौत हो गई। बच्चों ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा राम लखन मुखिया जमीन को लेकर हमेशा झगड़ा करते थे और कई बार चाचा ने जिंदा जलाकर मार देने की बात कही थी। सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
पुलिस ने दोनो आरोपी राम लखन मुखिया और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और दोनों को थाने में ले जाकर पूछताछ भी कर रही है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक राम चंद्र मुखिया ड्राइवर का काम करता था जो हाल ही में लकवा का शिकार हो गया था। मृतक ने अपने छोटे भाई के साथ मिलकर चकला निर्मली में जमीन खऱीद रखा था जिसको लेकर उसके छोटे भाई की ओर से जमीन उसके नाम करने का अनावश्यक दबाव बनाया जाता था।



