inh24Youth Corner

PHE विभाग में बम्पर भर्ती, ऐसे करे आवेदन

छत्तीसगढ़ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में शिक्षु प्रशिक्षण मंडल मुंबई के निर्देशानुसार अप्रेंटिस के विभिन्न पदों में भर्ती हेतु विज्ञापन जारी हुआ है। यदि आप छत्तीसगढ़ पीएचई विभाग के अंतर्गत जारी इन विज्ञापनों में आवेदन करने के इच्छुक है तो कृपया विभाग द्वारा जारी विज्ञापन , नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ने के बाद अवश्य आवेदन करें।

छत्तीसगढ़ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अप्रेंटिस भर्ती के अंतर्गत आवेदन करने वाले अभ्यर्थी कृपया विभाग द्वारा जारी विज्ञापन के सम्पूर्ण नियम शर्तों जैसे – आवेदक की आयु सीमा , शैक्षणिक अर्हता, वेतनमान,छात्रवृत्ति, आवेदन प्रक्रिया,चयन प्रक्रिया सहित सम्पूर्ण नियम शर्तों को पढ़ने के बाद ही आवेदन करें।

निम्न ट्रेडों में होगी भर्ती –

सिविल इंजीनियरिंग

मैकेनिकल इंजीनियरिंग

सीएस इंजीनियरिंग

आईटी इंजीनियर

मार्डन ऑफिस मैनेजमेंट

कुलपद 19

आवेदन भेजने की निर्धारित तिथि –

डाक द्वारा आवेदन भेजने की प्रारंभिक तिथि – 05 नवम्बर 2020 से

डाक द्वारा आवेदन भेजने की अंतिम तिथि – 25 नवम्बर 2020 तक

आवेदन भेजने का पता – मुख्य अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग इंद्रावती भवन ब्लॉक 4 तृतीय तल अटल नगर नवा रायपुर छत्तीसगढ़।

आवेदन ऐसे करें – नोटिफिकेशन गए आवेदन प्रारूप को भरकर चाही गयी दस्तावेज को संलग्न कर निर्धारित पते पर स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक द्वारा भेज सकते है।

वेतन,छात्रवृत्ति – उक्त पदों में चयन होने वाले प्रशिक्षणार्थियों को प्रतिमाह डिप्लोमा हेतु 8000 रु. एवं डिग्री हेतु 9000 रु. प्रतिमाह भुगतान किया जायेगा।

आवेदन शुल्क – उक्त पदों में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को वर्गवार शुल्क भुगतान करना होगा –

सामान्य वर्ग – निःशुल्क

पिछड़ा वर्ग – निःशुल्क

अनु जाति – निःशुल्क

अनु. जनजाति – निःशुल्क

नोट – आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की आवेदन शुल्क का भुगतान करना नहीं पड़ेगा। अर्थात आवेदन पूर्णतः निःशुल्क है।

शैक्षणिक अर्हता – सभी पदों हेतु अलग – अलग शैक्षणिक अर्हता निर्धारित है कृपया नीचे दिए गए विभागीय नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ें।

टीप – अन्य सभी विवरण सहित नोटिफिकेशन को नीचे पढ़ें।

छत्तीसगढ़ पीएचई विभाग भर्ती नोटिफिकेशन यहाँ देखें।

Related Articles

Back to top button