inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में थोक में पुलिस अफसरों के ट्रांसफर, 5 एडिश्नल और 2 डीएसपी इधर से उधर, जानें

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से पुलिस विभाग में थोक में पुलिस अफसरों के ट्रांसफर हुवे हैं। इनमे 5 एडिश्नल और 2 डीएसपी शामिल हैं। बता दें कि सीडी तिर्की को एडिश्नल एसपी मुंगेली से रायपुर पुलिस मुख्यालय बनाया गया है। वहीं पंकज कुमार शुक्ला को एडिश्नल एसपी कोरिया से एडिश्नल एसपी बीजापुर, अनिल सोनी को एडिश्नल एसपी कवर्धा से एडिश्नल एसपी जांजगीर किये गए हैं।

वहीं संजय कुमार महादेवा एडिश्नल एसपी जीपीएम से एडिश्नल एसपी मुंगेली, मधुलिका सिंह को एडिश्नल एसपी जांजगीर से एडिश्नल एसपी कोरिया बनाया गया है। वहीं राहुल देव शर्मा को सीएसपी कोरबा से डीएसपी रायपुर विधानसभा और योगेश कुमार साहू को डीएसपी पीएचक्यू से सीएसपी कोरबा ट्रांसफर किया गया है।

Related Articles

Back to top button