Breaking News

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में बेटियों ने फिर से लहराया परचम – cgtop36.com


छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में बेटियों ने फिर से अपना परचम लहराया है। मुख्यमंत्री बघेल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को दी बधाई*

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा ली गई 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में सफल सभी परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि दसवीं में सुश्री सुमन पटेल, सुश्री सोनाली बाला और बारहवीं में सुश्री कुंती साव ने टॉप किया है। उन्होंने सभी टॉप करने वाली बालिकाओं को बाधाई दी है। मुख्यमंत्री ने जिन बच्चों को आशा अनुरूप परिणाम प्राप्त नहीं हुआ है उन्हें सीख लेते हुए आगे और मेहनत करना चाहिए। असफलता ही सफलता की सीढ़ी है, इसको ध्यान में रखते हुए वे निराश न हों और पुनः मेहनत से पढ़ाई करके सफलता प्राप्त करें।

हमारी बेटियां … 2022-05-14 16:06:23

Source by CMO Chhattisgarh

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





Related Articles

Back to top button