inh24देश विदेश

ब्रेकिंग – महिला ने 139 लोगों पर लगाया रेप का आरोप…42 पेज की हुई FIR दर्ज…पढ़े सनसनीखेज मामला

हैदराबाद – मामला तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद का है. जहां एक महिला ने 139 लोगों पर अपने साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार जीवन में अलग-अलग घटनाओं में कुल 139 लोगों ने अनगिनत बार दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 42 पेज की FIR दर्ज कर ली है।

READ ALSO,,छग ब्रेकिंग – कोरोना का कहर, 5 डॉक्टर सहित 16 स्टाफ मिले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

हैदराबाद में पुंजागुट्टा पुलिस ने 42 पेज की एफआईआर दर्ज की है, जिसमें से 42 पेजों में उन 139 लोगों की डीटेल है, जिनके खिलाफ महिला ने आरोप लगाए हैं। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ करेगी, जिनमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

पति ने भी नहीं दिया साथ

पीड़िता ने अपनी शिकायत में जिन लोगों पर इल्जाम लगाए हैं, उनमें परिचितों के अलावा राजनीति, स्टूडेंट लीडर, मीडिया, फिल्म और अन्य बैकग्राउंड के लोग शामिल हैं। शिकायत के अनुसार शादी के बाद पति और ससुराल वालों ने यौन उत्पीड़न किया और मारपीट भी की गई। इसके बाद उसने तलाक ले लिया और कॉलेज में पढ़ाई करने गई, वहां भी उसका रेप हुआ।

कई सालों से यौन उत्पीड़न का शिकार

महिला के अनुसार वह बीते कई सालों से यौन उत्पीड़न का शिकार हो रही है लेकिन पहली बार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुंजागुट्टा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की जरूरी धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। महिला ने कई आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने और ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाने का भी आरोप लगाया है।

READ ALSO,,ब्रेकिंग – ऑटोप्सी रिपोर्ट से खड़े हुए नए सवाल, सुशांत के गले पर मिला ‘लिगेचर मार्क’ जानें इस निशान मतलब

Related Articles

Back to top button