inh24छत्तीसगढ़

ब्रेकिंग – राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत, 66 हजार 711 किसानों के खाते में द्वितीय किस्त की राशि 53 करोड़ 85 लाख रूपए अंतरित

प्रतीक मिश्रा गरियाबंद – प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के जयंती के अवसर पर जिले के किसान,पशुपालकों और तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खाते में सीधे राशि अंतरित कर वैश्विक महामारी कोरोना के संकटकालिन स्थिति में भी राहत भरे सौगातों की बारिश की है। आज का यह दिन किसानो,पशुपालकों और तेंन्दूपत्ता संग्राहकों के लिए यादगार बन गया है। मुख्यमंत्री बघेल ने अपने वादे के मुताबिक 2500 रूपये प्रति क्विंटल धान खरीदी के निर्णय के आधार पर शेष बोनस की राशि की आज द्वितीय किस्त देकर अपना वादा निभाया। द्वितीय किस्त की राशि 53 करोड़ 85 लाख 65 हजार रूपये 66 हजार 711 किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से डाला गया।

गरियाबंद जिले के 66 हजार 711 किसानों को कुल 204 करोड़ एक लाख 34 हजार 747 रूपए बोनस की कुल राशि मिलेगी। ज्ञात है कि 21 मई को प्रथम किस्त के रूप में 51 करोड़ रूपए किसानों के खाते में पहले ही जमा कर दी गई है। आज रायपुर से वीडियो काॅन्फे्रसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री के निर्देश पर छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव श्री आर.पी मण्डल ने किसान के खातों में राशि अंतरित किया। इस अवसर पर गरियाबंद जिला कार्यालय के स्वाॅन कक्ष में वीडियो काॅन्फ्रंेसिंग के दौरान कलेक्टर श्री छतर सिंह डेहरे , एस.पी. श्री बी.आर पटेल, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय लंगेह, डीएफओ श्री मयंक अग्रवाल, अन्य संबंधित अधिकारी, तेंदूपत्ता संग्राहक और किसान मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button