16 साल की किशोरी को बहलाकर ले गया युवक, पतासाजी कर पुलिस ने किया…
राजधानी रायपुर से सटे आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम तामासिवनी की रहने वाली नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपहरण करने वाले आरोपी युवक को आरंग पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी दीवान ने बताया कि 9 मार्च को तामासिवनी जा रहने वाला ग्रामीण ने थाना में सूचना दिया कि उसकी 16 साल की बेटी घर से खरीदी करने गांव के ही फैंसी दुकान के लिए गई थी,जिसके बाद से वह लापता है। सूचना के बाद पुलिस जांच में पता चला कि नाबालिग को ग्राम डूमा का रहने वाला युवक मुकेश जोशी (19) बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया था।
मामले में नाबालिग किशोरी को पुलिस ने 12 मार्च को आरोपी युवक के घर से बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया लेकिन आरोपी वहां से फरार हो गया। इसके बाद युवक के आज घर पहुंचने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस आईपीसी की धारा 363 के तहत करवाई कर जेल भेज दिया है।




