छत्तीसगढ़ में रविशंकर यूनिवर्सिटी परीक्षा की तारीख बढ़ाई गयी है. इससे छात्रों को थोड़ी राहत मिली है. लॉकडाउन और अन्य वजहो से अभी अधिकांश छात्र अपना आवेदन नहीं भर पाये थे। आलम ये था कि अभी तक 60 हजार के करीब परीक्षार्थी ही अपना आवेदन जमा कर पाये हैं, जबकि ये संख्या करीब डेढ़ लाख के आसपास होनी चाहिये।
प्राइवेट व अंतिम वर्ष के छात्र अब 23 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। लॉकडाउन की वजह से विश्वविद्यालय प्रबंधन ने ये फैसला लिया है। पूर्व में तारीख 17 अगस्त की थी, लेकिन लॉकडाउन व अन्य व्यावधान की वजह से यूनिवर्सिटी ने छात्रों को राहत देने का फैसला लिया है।



