राजधानी रायपुर में पुलिस ने गांजा तस्करों पर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुवे गांजा तस्करी कर रहे छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है साथ ही करोड़ो का गांजा बरामद किया गया है। संभवतः इतनी बड़ी मात्रा में गांजा पहली बार पकड़ा गया हो।
पूरा मामला माना के समीप का है जहां गांजा तस्करी के मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि सभी ओडिशा निवासी हैं जो मलकानगिरी से गांजा लेकर सिमगा जा रहे थे। सूचना के आधार पर गांजा लेकर रायपुर की तरफ आ रही ट्रक को पुलिस ने धर दबोचाहै, ट्रक में तक़रीबन हजार किलो गांजा भरा हुआ था। ट्रक को रूकवाकर तलाशी ली गई तब इसका खुलासा हो पाया। गांजे के साथ एक कार भी जब्त की गई है। पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।




