मस्तीखोर बेबी गोरिल्ला को सूझी शरारत, उसने फैमिली के बड़े सदस्य को ऐसे किया परेशान |

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों से जुड़े कई दिलचस्प वीडियो अक्सर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिनको देखकर चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. जिस तरह से इंसानों के छोटे बच्चों को शरारत सूझती है और वो बड़ों के साथ अटखेलियां करने लगते हैं. उसी तरह से जानवरों के बच्चे भी खूब शरारती होते हैं और वो भी अपनी शरारतों से बड़ों को परेशान कर देते हैं. सोशल मीडिया पर बेबी गोरिल्ला (Baby Gorilla) का एक ऐसा ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नन्हा गोरिल्ला अपने परिवार के बड़े सदस्य के साथ शरारत करता दिख रहा है.
इस वीडियो को @Anezator नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- फनी बेबी गोरिल्ला… शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 1.5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गोरिल्ला आराम से बैठा हुआ है, तभी पीछे से एक छोटा सा गोरिल्ला आता है और वो पीछे अपनी उंगली पीठ में चूभाकर बड़े गोरिल्ला के साथ शरारत करता है. यह भी पढ़ें: नर और मादा गोरिल्ला में हो रही थी लड़ाई, बीच-बचाव के लिए कूद पड़ा बच्चा, फिर जो हुआ… देखें Viral Video
funny baby gorilla pic.twitter.com/xSs2hX2DTi
— Enezator (@Enezator) October 30, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




