inh24छत्तीसगढ़

गरियाबंद जिला 2 दिन के लिए टोटल लॉक डाउन, प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश

कोरोना संक्रमण से बचाव और इसके फैलाव को रोकने के लिए गरियाबंद जिला प्रशासन ने दो दिन तक पूरा लॉकडाउन का फैसला लिया है। यह लोवक डाउन आज दोपहर 12 बजे से शुरू होकर सम्पूर्ण जिले मे लागू कर दिया गया है, जो कल रविवार तक रहेगा।

कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन मैं लाख डाउन का सख्ती से पालन कर दें निर्देश जारी किए हैं इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए है। यह लॉकडाउन पुरे जिले में लागू होगा।

अतिआवश्यक सेवाओं जैसे मेडिकल और दूध सप्लाई को छोडकर बाकी सभी सेवाएं, प्रतिष्ठान और सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय पुरी तरह बंद रहेगे। लोगों को आपात स्थिति छोड़कर बाकी किसी भी स्थिति में घरों से बाहर निकलने पर पुरी तरह रोक लगा दी गई है।

Related Articles

Back to top button