inh24देश विदेशमध्यप्रदेश

ब्रेकिंग – ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां को हुवा कोरोना, इस हॉस्पिटल में भर्ती

कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में भाजपा नेता ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया और उनकी मां भी आ गए हैं। बता दें कि मध्यप्रदेश के गुना से पूर्व सांसद और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को कोरोना हो गया है। इलाज के लिए मैक्‍स अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया में कोरोना के लक्षण हैं जबकि उनकी मां असिम्पटोमैटिक हैं।

मिली जानकारी के अनुसार अस्‍पताल ने उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव होने की पुष्‍टि कर दी है। दिल्‍ली के साकेत मैक्‍स हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। इन दिनों साकेत का मैक्‍स अस्‍पताल कोविड-19 असप्‍ताल के लिए अधिकृत है।

Related Articles

Back to top button