मध्यप्रदेश

Breaking – राजधानी में एसआई ने पत्नी-बेटी का गला रेतकर उतारा मौत के घाट, फिर खुद ट्रेन से कटकर की आत्महत्या …


राजधानी से एक बड़ी खबर आ रही है जहां एक सब इन्स्पेक्टर ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। एसआई ने सबसे पहले अपनी बेटी और पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी उसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के मिसरोद का है। आज शनिवार सुबह कोलार थाना क्षेत्र में रहने वाले एक सब इंस्पेक्टर ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली है।

महिला और बेटी का शव ललिता नगर के कोलार घर में मिले है। वहीँ एसआई की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली है। बताया जा रहा है की चरित्र शंका के चलते एसआई सुरेश तायड़े ने पत्नी सहित बच्ची को मौत के घाट उतारा है। सब इंस्पेक्टर सुरेश 2016 बेच का बताया जा रहा है।



Related Articles

Back to top button