कहते हैं जब दिल टूटता है तो लोग अपने आप को संभाल नहीं पाते हैं। पर किसी का प्यार में दिल टूटा हो और वो सड़क पर डीजे लेकर डांस करने लगे तो फिर बात दीगर हो जाती है जिसे हर कोई देखना ही चाहेगा। एक वायरल वीडियो में एक लड़की का बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप होने के बाद वह शराब के नशे में अपने प्रेमी के घर के बाहर डांस करती हुई नजर आ रही है।
लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. एक वीडियो में लड़की शराब की बोतल हाथ में लिए हुए भी डांस कर रही है. लड़की के डांस को देखने के लिए आसपास के लोग भी जमा हो गए लेकिन फिर भी लड़की को फर्क नहीं पड़ रहा वो अपनी धुन में डांस कर रही है. वह अपने बॉयफ्रेंड को बुलाने के लिए उसके घर के बाहर ही अच्छा खासा भीड़ लगा चुकी है।
लड़की अपनी धुन में ऐसे डांस कर रही है कि वह बिना जूते-चप्पल के ही सड़क पर डांस कर रही है. डांस करते हुए वह अपने जूते उतार कर फेंक देती है और आसपास के लोग उसके डांस के वीडियो बनाने में लगे हुए हैं जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।




