inh24छत्तीसगढ़

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक अनुभव सिन्हा ने की सीएम भुपेश की तारीफ, सीएम ने ट्वीट कर कहा था यह

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक अनुभव सिन्हा ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोना संक्रमित ओं के स्वस्थ होने को लेकर भूपेश बघेल सरकार की तारीफ की है। उन्होंने भूपेश बघेल के ट्वीट को री ट्वीट कर कहा की जिंदाबाद सर कुछ राज्यों ने कमाल किया है-

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में कुल भर्ती 10 मरीजों में से सिर्फ तीन ही मरीज अभी कोरोना पीड़ित हैं बाकी के मरीज स्वस्थ होकर अपने घर को लौट चुके हैं इस बात पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुबह ट्वीट करते हुए प्रसन्नता जाहिर की थी और कहा कि

गौरतलब है कि रविवार की सुबह छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए एक खुशनुमा संदेश लेकर आई इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट करते हुए इसे छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए अच्छी खबर बताया-

इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री सिंह देव ने कहा कि हमारा मेडिकल स्टाफ हर मरीज की देखभाल के लिए 24 घंटे काम कर रहा है और उन्होंने अपील भी की कि आइए हम सभी सतर्कता बनाए रखें और साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि हम इस आपदा से विजय होकर बाहर आएंगे।

आपको बता दें कि अनुभव सिन्हा बॉलीवुड के चर्चित निर्माता निर्देशक हैं जिन्होंने तुम बिन, रा-वन और आर्टिकल 15 जैसी पिक्चरें की है।

Related Articles

Back to top button