inh24मनोरंजन

बॉबी देओल की फिल्म ‘क्लास ऑफ 83’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, लोगो को आ रहा है बेहद पसंद

बॉलीवुड में पुलिस को केंद्र में रखकर तमाम फ़िल्में बनायी गयी हैं, जिनमें से कुछ ने कामयाबी के नए कीर्तिमान स्थापित किये। दबंग और सिंघम जैसी लोकप्रिय और सफल फ्रेंचाइजी पुलिस अफ़सरों और विभाग की कार्यप्रणाली को अलग-अलग अंदाज़ में दिखाती हैं। बॉबी देओल की फिल्म ‘क्लास ऑफ 83’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. खास बात तो यह है कि एक्टर की इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसने आते ही फैंस का दिल जीतन लिया है. इस फिल्म में बॉबी देओल खाकी वर्दी में एक रौबदार पुलिस अफसर के रूप में दिखाई दे रहे हैं. एक्शन और थ्रिलर से भरपूर ‘क्लास ऑफ 83’ के ट्रेलर में मुंबई पुलिस की जांबाजी दिखाई गई है. कुछ ही देर पहले रिलीज हुए ट्रेलर को अब तक 3 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है, साथ ही फैंस इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं |

क्लास ऑफ़ 83 पीरियड फ़िल्म है, जिसकी कहानी एस हुसैन ज़ैदी के अप्रकाशित नॉवल से ली गयी है। यह एक आईपीएस अफ़सर डीन विजय सिंह की कहानी है, जिसे सज़ा के तौर पर पुलिस अकादमी में पोस्टिंग दे दी जाती है, जहां यह भ्रष्ट नौकरशाही और अपराधियों की साठगांठ को तोड़ने के लिए पांच पुलिस अफ़सरों को ख़तरनाक एसेसिन बनने की ट्रेनिंग देता है।

बॉबी ने ट्रेलर शेयर करके लिखा- जब सिस्टम ख़तरे में हो और सिर्फ़ निर्भीक लोग इसे बचा सकते हों। पेश है क्लास ऑफ़ 83 ट्रेलर। नेटफ्लिक्स पर 21 अगस्त को प्रीमियर।

https://www.instagram.com/p/CDiNyQ_BlfQ/?igshid=1k7bxamfuu5a8

Related Articles

Back to top button