छत्तीसगढ़

मध्यान भोजन के दौरान बड़ी लापरवाही, भोजन वितरण के समय गर्म खीर गिरने से जला छात्र


स्कूल में मध्यान भोजन के दौरान बड़ी लापरवाही पाए जाने पर BEO स्कूल के प्रधान पाठिका और शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, अन्य मामलों में भी लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर गाज गिरी है।

बिल्हा के खंड शिक्षा अधिकारी को डीपीआई सुनील कुमार जैन ने निलंबित कर दिया है। बिल्हा के शासकीय प्राथमिक विद्यालय दोमुहानी का एक छात्र मध्याह्न भोजन वितरण के समय गर्म खीर गिर जाने के कारण जल गया था। जिसमें स्कूल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई थी।

मामले में प्रधानपाठिका एवं एक शिक्षिका को निलंबित किया गया है। सुपरविजन कार्य सही तरीके से नहीं करने के चलते बीईओ को दोषी पाया गया।

बता दे कि राजनीतिक पार्टी के लिए प्रचार करने वाले शहरी स्रोत समन्वयक को निलंबन के बावजूद भी एक माह तक उपस्थिति देने व स्कूलों की जर्जर स्थिति नहीं सुधरवाने व उनमें क्लास लगवाने जैसे गंभीर आरोप बीईओ आरएस राठौर पर लगे थे। उन्हें निलंबित कर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बिलासपुर में अटैच किया गया है।



Related Articles

Back to top button