inh24छत्तीसगढ़

अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भाजपा के प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के साथ भाजपा का पुतला किया दहन, पढ़े पुरी ख़बर

कांकेर। कांकेर जिला कांग्रेस कमेटी ने अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भाजपा के प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के साथ भाजपा क पुतला दहन किया. इस दौरान संसदीय सचिव और कांकेर विधायक शिशुपाल सोरी, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत कांग्रेसी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे. शहर के पुराना बस स्टैंड के पास किए गए विरोध-प्रदर्शन के दौरान शिशुपाल सोरी ने कहा कि भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने जगदलपुर में हुए भाजपा चिंतन शिविर के दौरान जैसा अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया, उससे हम सभी आहत हैं. प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button