प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्सनल वेबसाइट का टि्वटर अकाउंट हैक कर लिया गया है। हैकर ने कोविड-19 रिलीफ फंड के लिए डोनेशन में बिटक्वॉइन की मांग की। हालांकि तुरंत ये ट्वीट्स डिलीट कर दिए गए। पीएम मोदी की पर्सनल वेबसाइट का टि्वटर अकाउंट पर पर एक मैसेज में लिखा गया- “मैं आप लोगों से अपील करता हूं कि कोविड-19 के लिए बनाए गए पीएम मोदी रिलीफ फंड में डोनेट करें।”
ट्विटर ने भी गुरुवार को पुष्टि करते हुए कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निजी वेबसाइट के एक खाते को कई ट्वीट्स के साथ हैक किया गया। ट्विटर ने कहा कि उसे मामले की जानकारी है और उसने खाते को सुरक्षित करने के लिए कदम उठाए हैं। एक ट्विटर प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा कि हम स्थिति की सक्रिय रूप से जांच कर रहे हैं। इस समय, हमें अतिरिक्त खातों के प्रभावित होने की जानकारी नहीं है।



