inh24छत्तीसगढ़

बिलासपुर -काम करने वाली नौकरानी मालिक के घर से 30 हजार रूपये लेकर हुईं रफूचक्कर, यहां जानें पूरा मामला…

बिलासपुर – काम करने आई युवती मकान मालिक के घर से 30 हजार लेकर फरार हो गई। महिला ने इसकी शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है। पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सिरगिट्टी क्षेत्र के तिफरा बीड़ी कालोनी में रहने वाली रेखा कुर्रे गृहणी हैं। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि 14 अगस्त की दोपहर एक युवती ने उनके नंबर पर काल किया था। इस पर उन्होंने युवती को अपने पास बुला लिया। युवती दोपहर 12 बजे उनके घर आ गई। काम की तलाश होने की बात कहने पर रेखा ने उसे अपने घर में ही रख लिया। गुस्र्वार को रेखा की तबीयत खराब हो गई। वह अपने पति अमृत के साथ अस्पताल चली गई। वहीं युवती और उनका 11 साल का बेटा रंजीत घर में थे। दोपहर 1:30 बजे रंजीत ने अपनी मां को फोन कर बताया कि युवती किराना सामान लाने की बात कहकर घर से निकली है।

इसके बाद दोपहर 2:30 बजे रेखा भी अपने पति के साथ घर लौट आई। इस दौरान युवती के कपड़े और बैग घर में ही था। वहीं घर में रखे 30 हजार स्र्पये गायब थे। इस पर रेखा ने युवती के नंबर पर फोन लगाया। इस दौरान उसका मोबाइल बंद था। महिला ने इसकी शिकायत सिरगिट्टी थाने में की है। मोबाइल के अलावा नहीं है कोई जानकारी पीड़ित महिला ने बताया कि युवती ने फोन कर बताया कि उनकी बड़ी बहन से उनका नंबर मिला है। इसी के आधार पर उसने युवती को अपने पास रख लिया था। बहन का नाम सुनने के बाद महिला ने उससे पूछताछ भी नहीं की।

Related Articles

Back to top button