inh24क्राइमछत्तीसगढ़

बिलासपुर: नशा करने से रोका, तो युवक ने पडोसी को चाकू घोंपकर मार डाला,आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सरेराह युवक पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। नशेड़ी युवक के साथ मोहल्ले के ड्राइवर युवक से पुरानी रंजिश थी। गुरुवार की देर शाम उनके बीच फिर से विवाद हो गया। इस दौरान नशेड़ी युवक ने चाकू निकाल लिया और ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। देर रात पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
मूलत: मुंगेली जिले के लालपुर क्षेत्र के ग्राम हरनाचाकर निवासी डोमनदास मानिकपुरी कोटवार है। उसके पत्नी व सात बेटे सरकंडा के अशोक नगर मुरुम खदान के पास रहते हैं। बड़ा बेटा बल्ला दास मानिकपुरी (37) ड्राइवर का काम करता था। मोहल्ले के ही युवक बब्बू साहू से उसका पुराना विवाद था। गुरुवार की शाम बल्ला काम कर घर लौट रहा था। तभी मोहल्ले में उसे बब्बू साहू मिल गया। बब्बू नशे में था। उसने बल्ला को देखकर गाली-गलौज शुरू कर दिया।

बल्ला ने मोहल्ले में विवाद करने से मना किया। इतने में युवक ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू निकाल लिया और उसे पेट में वार कर दिया। इस हमले में खून से लथपथ बल्ला जमीन में गिर गया। फिर मोहल्ले वालों की भीड़ जुट गई। इधर, हमलावर युवक भाग निकला। घटना की जानकारी मिलने पर भाइयों ने मिलकर उसे इलाज के लिए CIMS पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। हत्या की खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

हादसे के बाद पुलिस पहुंची


6 माह पहले भी हुआ था विवाद, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
मरने वाले युवक बल्ला के भाइयों ने बताया कि छह माह पहले भी आरोपी बब्बू साहू के साथ उनका विवाद हुआ था। वह मोहल्ले में नशा कर आए दिन विवाद करता था। उस समय भी मारपीट व गाली-गलौज करने की सूचना पुलिस को दी गई थी। तब सूचना पर पुलिस आई और आकर चली गई। उस समय आरोपी युवक बब्बू के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उस समय पुलिस सख्ती दिखाती तो आरोपी बब्बू का हौसला नहीं बढ़ता।

आरोपी गिरफ्तार

TI बोले मोहल्ले में नशा करने से मना करने की हत्या
TI परिवेश तिवारी ने बताया कि मोहल्ले के लोगों से पूछताछ में पता चला कि बब्बू साहू आदतन नशेड़ी था। घटना के समय बल्ला ने उसे नशा करने से मना किया, तब बब्बू ने चाकू से हमला कर दिया। इस घटना की सूचना के बाद पुलिस हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। देर रात आरोपी बब्बू साहू को पुलिस ने मोहल्ले में ही घूमते पकड़ लिया। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पत्नी का उजड़ गया सुहाग, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
हत्या की इस घटना में मृतक बल्ला दास मानिकपुरी की पत्नी रूखमणी मानिकपुरी का सुहाग उजड़ गया। उसका रो-रो कर बुरा हाल है। बल्ला के छोटे-छोटे तीन बच्चे भी हैं। जिनमें 15 साल का राजा मानिकपुरी बड़ा है। लकी (10) और रीना (8) की है। पिता की मौत की खबर सुनकर मासूम बच्चे भी सदमे में है।

Related Articles

Back to top button