inh24छत्तीसगढ़

बिलासपुर – युवक की हत्या का पर्दाफाश, कब्र से खोदकर निकली थी लाश, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में युवक की ह्त्या कर शव को कब्र खोदकर दफन करने के मामले में पुलिस को अंधेकत्ल को सुलझाने में बड़ी सफलता मिली है! इस ब्लाइंड मर्डर को मल्हार चौकी और मस्तुरी थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है! दरअसल बीते दिनों जिले के मल्हार में 35 वर्षीय युवक दीपक लोहारा की ह्त्या की गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दिया! इस संबंध में बिलासपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक रोहित कुमार झा ने बताया कि मामूली पैसे की लेन-देन को लेकर मृतक और आरोपियों के बीच विवाद हुआ।

मामला इतना आगे बढ़ गया था कि मृतक दीपक लोहारा को आरोपी मणिशंकर केंवट और अजय कुमार भैना समेत अन्य 4 नाबालिकों ने मिलकर मौत के घाट उतार दिया और साक्ष्य छिपाने के लिए कब्र खोदकर गड्डे में दफ़न कर दिया था! फिलहाल पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की विवेचना कार्यवाही में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button