inh24छत्तीसगढ़

बिलासपुर – कमरे में बंद कर 3 दिन तक करता रहा नाबालिग किशोर महिला से बलात्कार, DCA का है छात्र

बिलासपुर – कोनी थाना क्षेत्र में तलाकशुदा महिला को नाबालिग छात्र ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान वह महिला को 72 घंटे तक कमरे में बंद करके रखा। महिला ने किसी तरह मोबाइल से परिजनों को सूचना दी, तब परिजन पुलिस लेकर मौके पर पहुंच गए और महिला को मुक्त कराया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। निरतू में रहने वाले 17 वर्षीय किशोर DCA का छात्र है। कोनी क्षेत्र की 23 वर्षीय महिला से सालभर पहले उसकी जान-पहचान हुई थी। इस दौरान दोनों मोबाइल से बात करते थे। छात्र ने महिला से दोस्ती कर लिया। फिर उनके बीच प्यार हो गया था।

सोमवार को किशोर ने महिला को मिलने के लिए बुलाया था। इस पर महिला उससे मिलने गई थी। किशोर उसे बाइक से अपने रूम लेकर आ गया था। इस दौरान उसने महिला से ऐसी बातें की, जिसे सुनकर महिला को बुरा लगा। उसकी हरकतों को देखकर महिला वापस घर छोड़ने की बात कहने लगी। मगर किशोर ने उससे दुष्कर्म किया। फिर उसके हाथ-पैर को बांध दिया और करीब 72 घंटे तक बंधक बनाकर रखे रहा। महिला से जबरदस्ती दुष्कर्म करने के बाद किशोर ने उसे बंधक बना लिया।

रात भर नाबालिग उसे कमरे में रखे रहा और लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा। मंगलवार को किशोर उसे कमरे में बंद कर ताला लगाकर चला गया। तभी मौका पाकर महिला ने मोबाइल से इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। खबर मिलते ही परिजन ने पुलिस की टीम को बुलाकर नाबालिग के कमरे तक पहुंच गए। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने महिला को आरोपी किशोर के चंगुल से मुक्त कराया। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर धारा 342 , 506 , 376 के तहत नाबालिग को गिरफ्तार कर बाल न्यायालय में पेश कर संप्रेक्षण गृह भेज दिया है। महिला के पति ने उसे तलाक दे दिया है।

Related Articles

Back to top button