
कुश अग्रवाल बलोदा बाजार – बिलाईगढ़ से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ खेल के मैदान में बन रहे व्यसायिक,परिसर के विरोध में स्कूली बच्चों ने चक्काजाम कर दिया है जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई है। मिली जानकारी के मुताबिक सात घंटे से अधिक चक्का जाम किये हुए हो गए हैं और ठंड में अलाव जलाकर बच्चे चक्काजाम कर रहे है ।
मौके पर बल्लोदबाजार जिला उप पुलिस अधीक्षक पीताम्बर पटेल पहुचे है बिलाईगढ़ बच्चो को मनाने की कोशिश जारी है। वहीं बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। आपको बता दें कि गिधौरी से सरसीवा पहुंच मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया है। मौके पर बिलाईगढ़ एसडीओपी संजय तिवारी भी पहुंचे हैं। नगर पंचायत भटगांव के गिरवानी पहुंच मार्ग में बच्चे चक्काजाम कर रहे हैं।




