inh24छत्तीसगढ़

Bijapur Naxal attack update – नक्सली मुठभेड़ में 8 जवानों के शहीद होने की खबर, 18 लापता

नक्सली मुठभेड़ में 8 जवानों के शहीद होने की खबर सामने आई है। वहीं मुठभेड़ के बाद 30 जवान घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। साथ ही सात घायल जवान का इलाज रायपुर और 23 का बीजापुर में चल रहा है। जबकि 18 से अधिक जवान अभी भी लापता है। वहीं दो शहीद जवानों के शव रिकवर कर लिए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार कल हुए नक्सली हमले में 18 जवान अभी भी लापता है। बताया जा रहा है कि नक्सली मुठभेड़ के तकरीबन 15 घंटे बाद भी जवानों तक पुलिस पार्टी नहीं पहुंच सकी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुठभेड़ के बाद जवानों से संपर्क ना हो पाना किसी तरह की अनहोनी की तरफ इशारा कर रहा है। कहा जा रहा है कि लापता जवान संभवत नक्सल हादसे के शिकार हो चुके हैं फिलहाल पुलिस की तरफ से अभी कोई बयान नहीं आया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 18 जवान लापता है जिनका कोई पता नहीं चल रहा है आज सुबह 6:00 बजे से ही पुलिस पार्टी मौके के लिए रवाना हो चुकी थी एवं जवानों के साथ साथ एक यूएवी भी चल रही है ताकि नक्सलियों की मौजूदगी पर अलर्ट किया जा सके।

Related Articles

Back to top button