Breaking Newsinh24छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Loksabha Election Results -=रुझान के मुताबिक़ भूपेश बघेल को तगड़ा झटका, बृजमोहन 52000 से आगे, जानें ताजा रुझान

राजनांदगांव। रुझान के मुताबिक़ भूपेश बघेल को तगड़ा झटका लगा है। 9 हजार वोटों से संतोष पांडेय Santosh Pandey आगे है। बता दें कि : छत्‍तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीटें हैं।

मतगणना के दौरान छत्‍तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से पांच सीटों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। इनमें भाजपा और कांग्रेस दिग्‍गज नेताओं के भाग्‍य का फैसला ईवीएम से खुलेगा। इन सीटों पर राजनीतिक समीकरण भी दिलचस्‍प है।

इनमें तीन सीटों पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्‍याशी वर्तमान में विधायक भी हैं। ऐसे में इन प्रत्‍याशियों के पक्ष में फैसला आने की स्थिति में इन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे।

वहीं रायपुर लोकसभा सीट से भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल के बढ़त का दायरा बढ़ते जा रहा है। मतगणना शुरू होने के तीन घंटे बाद बृजमोहन एक लाख 20 हजार से अधिक वोटोंं के साथ कांग्रेस के विकास उपाध्‍याय से करीब 52 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button