
प्रार्थी लालसाय राम निवासी-हर्रापाठ चैकी-सोनक्यारी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका बेटा दिनेश राम कोरवा उम्र 26 वर्ष निवासी-हर्रापाठ जो कि उसकी दादी रखनी बाई के साथ रहता था तथा कक्षा 09वीं तक पढ़ाई किया है। उन्होंने रिपोर्ट में कहा कि दिनांक 22-01-2021 के शाम लगभग 06ः00 बजे से बिना बताये घर से कहीं चला गया है अपने साथ में घर का राशन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, फोटो, खेत का पर्चा पट्टा भी रखा है। जान पहचान परिचित वालों से पूछताछ करने पर पता नहीं चला जिस पर थाना सन्ना में गुम इंसान क्रमांक 02/2021 कायम कर जाॅंच कार्यवाही में लिया गया।
मामले में गुम इंसान की पतासाजी के दौरान दिनांक 15-03-2021 को थाना सन्ना पुलिस को सूचना मिली कि गुम इंसान दिनेश राम कोरवा बस स्टैण्ड कुनकुरी में मौजूद है जिस पर थाना-कुनकुरी पुलिस स्टाॅफ की सहायता से गुम इंसान को बस स्टैण्ड कुनकुरी से बरामद किया गया। दिनेशराम कोरवा अपने मित्र रामप्रसाद यादव उर्फ रामपतिया यादव जो कि कुनकुरी में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करता है उसके यहां आकर रह रहा था।
दिनांक 14-03-2021 को मोबाइल व्हाट्सएप में दिनेशराम कोरवा के अपहरण होने की घटना होना लिखा होना देखकर रामप्रसाद यादव उर्फ रामपतिया ने दिनेशराम कोरवा को अपने पास से चले जाने को कहा जिस पर वह कुनकुरी बस स्टैण्ड पहुंचा था जहां से उसे पुलिस के द्वारा बरामद कर लिया गया। दिनेशराम कोरवा द्वारा बताया गया कि उसके साथ अपहरण जैसी कोई घटना नहीं हुई है, गुम इंसान दिनेशराम कोरवा को पुलिस द्वारा उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।



