Breaking News
रायपुर- सायाजी होटल का अकाउंट मैनेजर 30 लाख रुपए की हेराफेरी कर हुवा फरार

रायपुर के सायाजी होटल का अकाउंट मैनेजर 30 लाख रुपए की हेराफेरी कर फरार हो गया है। खबरों के अनुसार होटल का अकाउंट मैनेजर सिद्धार्थ त्रिवेदी ने कस्टमर से पूरे पैसे लेकर होटल के खाते में जमाकर करीब 30 लाख की हेराफेरी कर फरार हो गया है। कूटरचना कर धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धारा समेत कई धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। मामला तेलीबांधा थाना इलाके का है।





