
सोशल मीडिया की दुनिया में आए दिन जानवरों से जुड़े वीडियोज वायरल होते रहते हैं. जिन्हें यूजर्स द्वारा खूब पंसद किया जाता है. ये वीडियोज इतने मजेदार होते हैं कि इंटरनेट पर इनकी जमकर चर्चा होती है. ऐसा ही एक मजेदार वीडियो इन दिनो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे देखने के बाद आप भी समझ जाएंगे कि आकिर क्यों कुत्ते को इंसानों का सबसे वफादार दोस्त कहा जाता है।
read also..12 साल की 9 घंटे तक तैरती रही समुद्र में ,बच्ची ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
कहते हैं इंसानों और कुत्ते की दोस्ती का रिश्ता काफी पुराना है. इंसानों का सच्चा दोस्त माने जाने वाला कुत्ता कई मायनों में खास है. ये जानवर अपनी यारी केवल जानवरों से नहीं निभाता बल्कि इंसानों के बीच रहकर भी ये अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी समझता है. इसी से जुड़ा एक क्लिप इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
read also..सब्जी काटने में बंदर ने महिला का इस तरह बंटाया हाथ, सब हैरान, देखें ये मजेदार वीडियो
एक छोटी बच्ची और पालूत कुत्ते का वीडियो इन दिनो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. वायरल वीडियो में एक बच्ची गेंद लाने के लिए नदी में उतरने की कोशिश करती है. लेकिन वहीं पास बैठा कुत्ता बार-बार बच्ची को खींचकर बाहर जमीन पर गिरा देता है. बच्ची नाराज ना हो इसके लिए वह खुद पानी में उतरकर उसकी गेंद को ले आता है।
read also..खतरनाक सांपों के बीच भी हंसता-खेलता रहता हैं ये शख्स, देखे वीडियो
जानकारी के लिए बता दें कि इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 47 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इसके साथ ही इसे 6 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक और 1 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो पर री-ट्वीट किया है. इसके साथ लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करा रहे हैं।



