inh24छत्तीसगढ़

बड़ी खबर – बलौदाबाजार में रेस्ट एवं सर्किट हाऊस में नही होंगे कोई निजी कार्यक्रम, CGTOP36 के खबर का बड़ा असर, जारी हुआ आदेश

कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने आदेश जारी करतें हुए जिले के सभी लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस,वन विभाग के रेस्ट हाउस में किसी भी जनप्रतिनिधियों एवं अन्य व्यक्तियों के निजी कार्यक्रम का आयोजन पूरी तरह प्रतिबंधित होंगे। उन्होंने आज इसके लिए सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। इस दौरान अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता, सँयुक्त कलेक्टर लवीना पांडेय, बजरंग दुबे, इंदिरा देवहारी समेत सभी अनुविभागीय अधिकारी,तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित थे।

बता दें कि CGTOP36 ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी कि पलारी जनपद सीईओ द्वारा सिविल सेवा नियम के विरुद्ध विधायक एवं संसदीय सचिव शकुंतला साहू के जन्मदिवस पर इंजीनियरों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई थी जिसके बाद बलौदाबाजार कलेक्टर ने संज्ञान लेते हुए बैठक लेकर आदेश निकाला है ।

गौरतलब है कि आदेश को कसडोल विधायक शकुंतला साहू के जन्मदिन मनाने के सीईओ जनपद पलारी के आदेश निकलने से देखा जा रहा है। विदित हो कि पहली बार किसी विधायक के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम के लिए शासकीय कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने का आदेश शासकीय तौर पर उक्त अधिकारी के द्वारा जारी किये जाने पर पूरे प्रदेश में बवाल मच गया था।

Related Articles

Back to top button