inh24छत्तीसगढ़

बड़ी खबर: नारायणपुर में ITBP कैम्प में नक्सली हमला, 2 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ से नक्सली हमले की खबर आ रही है। यह हमला नारायणपुर में हुआ है, जिसमें भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के दो जवान शहीद हो गए हैं।

Read also:-छत्तीसगढ़: पुलिसकर्मी ने आईपीएस पवन देव पर लगाए लैंगिक उत्पीड़न के आरोप, आरोपों के आधार पर केस दर्ज

बस्तर के आईजी पी सुंदरराज ने बताया कि नारायणपुर जिले में आईटीबीपी कैंप कडेमेटा के पास नक्सली हमले में दो आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) के जवान शहीद हो गए। नक्सली मौके से एक एके-47 राइफल, दो बुलेट प्रूफ जैकेट और एक वायरलेस सेट लूट कर मौके से भाग गए।

Read also:-सद्भावना दिवस’ के मौक़े पर मुख्यमंत्री बघेल ने अपने निवास से सीधा 21 लाख किसानों को 1522 करोड़ रुपये का किया भुगतान

इससे पहले रविवार को कुआकोंडा थाने से पुलिस दल बड़ेगुडरा और ऐटेपाल गांव की तरफ निकली थी। ऐटेपाल गांव के करीब जंगल में तीन संदिग्ध भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना नाम हुंगा करटाम, आयता माड़वी और लाठी करटाम बताया। आपको बता दें कि बीते महीने सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर में एक माओवादी को मार गिराया गया था। रायपुर से करीब 400 किलोमीटर दूर चिंतागुफा थाना क्षेत्र के मिनपा गांव के पास एक जंगल में तड़के मुठभेड़ हुई, जब सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम तलाशी अभियान पर निकली थी।

Related Articles

Back to top button