रायपुर में आज सीएम भूपेश बघेल पहुंचे लाभांडी पहुंचकर आश्रय स्थल का निरिक्षण किया और उन्होंने यहां पहुंचकर दूसरे राज्यों से आए लोगों का हालचाल जाना और कहा कि सबको सावधानी बरतते हुवे इस महमारी से लड़ना है।
उन्होंने कहा कि मैंने पहले भी कहा है और पुनः दोहराता हूँ, “छत्तीसगढ़ में इस वक्त रुका हुआ बाहर का कोई भी व्यक्ति हमारा मेहमान है” किसी को परेशान होने की कोई ज़रूरत नहीं है, आपकी सारी आवश्यकताओं की पूर्ति हम करेंगे। आज मैं स्वयं रायपुर के लाभांडी स्थित शेल्टर होम को देखने पहुँचा हूँ।




