कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। राम जन्मभूमि में विराजमान रामलला के एक और सहायक पुजारी कोरोना संक्रमित पाए गए है।राहत की बात है कि मुख्य पुजारी की जांच रिपोर्ट फिर से निगेटिव आई है.इसके साथ ही राम जन्मभूमि परिसर में तैनात सभी सुरक्षाकर्मियों का फिर से कोरोना टेस्ट किया गया है.
हालांकि, अभी उनकी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है. इससे पहले रामलला के सहायक पुजारी के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई थी. उनका एंटीजन टेस्ट किया गया था, जिसके बाद उन्हें होम क्वारनटीन कर दिया गया था.इसके अलावा राम जन्मभूमि परिसर में तैनात 14 पुलिसकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव मिले थे. आपको बता दें कि राम जन्मभूमि में प्रधान पुजारी के साथ-साथ चार पुजारी रामलला की सेवा करते हैं
भूमिपूजन कार्यक्रम पर मंडरा रहे कोरोना संकट से निपटने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से कई कदम उठाए गए हैं. बताया जा रहा है कि भूमिपूजन कार्यक्रम में सिर्फ 150 लोगों को एंट्री मिलेगी. सबको मास्क दिया जाएगा और सोशल डिस्टेंसिंग के लिए खास कदम उठाए गए हैं.
गौरतलब है कि अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर के भूमि पूजन के लिए तैयार है. रामलला के भव्य मंदिर की आधारशिला रखने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं, वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ खुद तैयारियों पर नजर रखे हुए हैं. गौरी गणेश के पूजन के साथ ही अनुष्ठान की शुरुआत भी हो चुकी है. आज भी कई अधिष्ठान किए जाएंगे.
READ ALSO,,छत्तीसगढ़ – बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, 3 लोगों की दर्दनाक मौत



