inh24मनोरंजन

बिग ब्रेकिंग – ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ फेम ऐक्ट्रेस संगीता श्रीवास्तव का निधन, इस बीमारी से थी ग्रस्त

टीवी इंडस्ट्री से एक और दुखभरी खबर आई है। ऐक्ट्रेस संगीता श्रीवास्तव का भी निधन हो गया है।छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री संगीता श्रीवास्तव के फैंस के लिए बुरी खबर है। मंगलवार को संगीता का मुंबई में निधन हो गया। संगीता श्रीवास्तव ने इस ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ और ‘थपकी प्यार की’ सहित कई टीवी सीरियल्स में काम किया था। संगीता श्रीवास्तव लंबे समय से वस्क्यूलिटिस नाम की बीमारी से ग्रस्त थी। जिसके चलते उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 

READ ALSO,,छग विधानसभा – नेता प्रतिपक्ष और पीडब्ल्यूडी मंत्री साहू में DPC को लेकर जमकर हुई बहस, पढ़े पूरी खबर

संगीता श्रीवास्तव ने टीवी सीरियल ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ से लाखों दर्शकों के दिलो को जीता था। यह सीरियल साल 2011 में शुरू हुआ था। बता दें कि साल 2020 भी भारतीय मनोरंजन जगत के लिए काफी बुरा रहा है। बीते कुछ महीनों के अंदर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री ने अपने कई दिग्गज कलाकारों को खो दिया है। 

READ ALSO,,छग विधानसभा – BJP विधायकों ने कोरोना व्यवस्था को लेकर किये सवाल..इस मुद्दे पर आपस में भिड़े पक्ष-विपक्ष

Related Articles

Back to top button