inh24छत्तीसगढ़

Big Breaking – जिला अस्पताल बलौदाबाजार के कोविड प्रभारी डॉक्टर का कोरोना से निधन, कइयों को बचाने वाले डॉक्टर की कोरोना से मौत

कुश अग्रवाल बलौदाबाजार – हजारो लोगो को कोविड से जीवनदान देने वाले डॉ शैलेन्द्र साहू जिला कोविड प्रभारी खुद संक्रमण से नही बच सके आज जैसे ही उनके निधन की खबर आई पूरे जिले का स्वास्थ्य विभाग शोक में डूब गया।

बताया जा रहा है कि कल ही वे अपने विभाग में ड्यूटी कर रहे थे जहाँ अचानक उनकी तबियत खराब हो जाने से अपना कोविड टेस्ट करवाया रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्वय अपनी कार से हॉस्पिटल में आकर एडमिट हुए । यही इनका निधन की सूचना उनके परिवार वालो को मिली। उनके निधन के सम्बंध में और स्वास्थ्य विभाग के बड़े अधिकारियों से बात हुई लेकिन कोई भी कुछ कहने को तैयार नही।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने शोक जताते हुए कहा डाक्टर शैलेंद्र साहू बलौदाबाज़ार हॉस्पिटल में भगवान के रूप में अपनी निरंतर सेवाएँ देते हुए हज़ारों लोगों को काल के मुँह से बाहर निकालने वाले सफल चिकित्सक थे। उनके निधन का समाचार सुनकर स्तब्ध हूँ,ईश्वर से प्रार्थना अपनी बनायी हुई अनुपम,अनमोल धरोहर को अपने श्रीचरणो में स्थान दें,परिवार सहित हम सभी स्नेहिजनो,शुभचिंतको को इस वज्राघात को सहने की शक्ति प्रदान करें,विनम्र अश्रुपुरित।

Related Articles

Back to top button