inh24बिजनेस

1 नवंबर से देश में बैंक, एलपीजी बुकिंग नियम, WhatsAPP, रेलवे में कई होंगे बदलाव, सीधा आप पर पड़ेगा असर, जानें

1 नवंबर से देशभर में बैंक, एलपीजी बुकिंग नियम, WhatsAPP, रेलवे में कई बदलाव होंगे। इसका असर लोगों की जेब पर होगा। 1 November से Bank में पैसा जमा करने से लेकर पैसे निकालने तक का चार्ज लगेगा। एलपीजी बुकिंग नियमों में भी बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है।आइये यहां जानते हैं कौन-कौन से नियमों में बदलाव होगा।

इन फोन्स पर नहीं चलेगा WhatsApp
WhatsApp 1 Novermber से कुछ Iphone और एंड्रॉयड फोन्स पर काम करना बंद कर देगा। WhatsApp पर दी गई जानकारी के अनुसार, 1 व्हाट्सएप एंड्रॉयड 4.0.3 Ice Cream Sandwich, iOS 9, और KaiOS 2.5.0 को सपोर्ट नहीं करेगा।

एलपीजी के दाम व बुकिंग के नियम
1 November से रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है। LPG price में बढ़ोतरी की जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, LPG की बिक्री पर होने वाले नुकसान को देखते हुए, एक बार फिर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को बढ़ा सकती है।

डिलिवरी सिस्टम- 1 नवंबर से LPG Cylinder) की डिलीवरी सिस्टम में बदलाव होगा। गैस बुकिंग के बाद ग्राहकों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। जब सिलेंडर डिलीवरी के लिए आएगा तो आपको इस OTP को डिलीवरी बॉय को बताना होगा। कोड का सिस्टम से मिलान हो जाने पर उपभोक्ता को सिलेंडर की डिलीवरी मिलेगी।

ट्रेनों का टाइम टेबल बदलेगा
1 November से Indian Railway देशभर में ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव होने जा रहा है। यह बदलाव पूर्व में 1 अक्टूबर से होने वाला था, लेकिन कुछ कारणों से तारीख आगे तय बढ़ाई गई। अब 1 नवंबर से नई समय सारिणी लागू की जाएगी।

Related Articles

Back to top button