inh24छत्तीसगढ़

Big Breaking – अवैध संबंध के शक में पुजारी ने अपनी ही पत्नी को जिंदा जलाकर किया आग के हवाले, हुई मौत

अवैध संबंध के शक में पुजारी द्वारा मन्दिर में पत्नी को धार दार हथियार से मारा, भाटापारा साई मंदिर की घटना, मारने के बाद आरोपी पुजारी पत्नी को गैस चूल्हे से जलाने की कोशिश में रंगे हाथों मोके पर ही पकड़ा गया


कुश अग्रवाल बलोदा बाजार – भाटापारा से लगभग 3 किमी दूर धौराभाटा सिद्धबाबा में प्रसिद्ध साईं मंदिर जहां हर गुरुवार को श्रद्धालुओ का पूजा और दर्शन करने के लिये भीड़ लगती है वहाँ बीती मध्य रात को एक बहुत ही दर्दनाक एवं अप्रिय घटना घटी। पिछले 5 वर्षों से साईं मंदिर में पूजा करने वाला पुजारी रामनारायण पांडे उम्र लगभग 35 साल होगी जिसने अपनी पत्नी मंदाकनी पांडे जिसकी उम्र लगभग 28 साल की थी उसकी धारदार हथियारों से हमला करते हुए,,, कमरे में बंद कर दिया और जिंदा आग लगाकर उसकी हत्या कर दी।

ग्रामीणों ने बताया कि आग लगाने के बाद गांव में मेरे घर मे आग लग गया चिल्लाते फिर रहा था जिससे आशंका लगाई जा रही है कि आरोपी पुजारी ने अपने घर को आग लगाने के बाद आग से दुर्घटना बना कर हत्या के अपने कारनामे को छिपाना चाहता था लेकिन पुलिस रात में ही पहुँच गई जिसके कारण लाश को पूरी तरह से जला नही पाया और पुलिस ने रंगेहाथ आरोपी पुजारी को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया।

हत्या के कारण पर पुलिस ने बताया कि है लेकिन पुजारी अपनी पत्नी पर चरित्र हीनता को लेकर शक करता था जिसके चलते हत्या के मामले को आरोपी ने अंजाम दिया। फोरेंसिक टीम को तुरंत रायपुर से बुला कर सुक्ष्मता से सबूत खंगाले भी गए। भाटापारा ग्रामीण थाना प्रभारी रोशन सिंह राजपूत मौकाए वारदात की जगह पर पहुच कर जांच की कड़ी को जोड़ते रहे,,,वही ग्रामीण थाना के लगभग सभी स्टाफ मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button