
महासमुंद: बीती रात कोतवाली थानाक्षेत्र के श्रीराम नगर कालोनी में बाइक सवार तीन युवकों ने एक युवक के छाती में चाकू मारकर हत्या कर दी। चाकू मारने वाले तीनों युवकों जग्गू साहू , सोनू प्रजापति , किशन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनके निशान देही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू को भी जब्त कर लिया है । आप को बता दें कि प्रेम प्रसंग के चलते यह घटना घटित हुई।
बता दें कि मृतक का अपने घर के सामने रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था एवं मृतक अक्सर शराब के नशे युवती के परिवार वालों से विवाद किया करता था । बीती रात भी मृतक शराब के नशे मे युवती के परिवार वालों से विवाद कर रहा था। मृतक का जिस युवती से प्रेम प्रसंग था, वह युवती भी दो मंजिल मकान से कूद गयी। बहरहाल छत से कूदने के बाद युवती का एक पैर फैक्चर हो गया है। जिसका इलाज एक निजी अस्पताल मे चल रहा है ।
वही इस पूरे मामले का खुलासा करते हुवे एस पी ने बताया कि प्रार्थी राजेन्द्र यादव निवासी श्रीराम कालोनी महासमुंद ने कोतवाली मे रिपोर्ट दर्ज कराया कि एक लाल रंग की ग्लैमर मोटर सायकल से तीन लोग आये और रोहित को हो हल्ला क्यों कर रहे हो कहकर पकड़कर खीचने लगे।
इसी बीच रोहित के मना करने पर वे तीनों लोग मिलकर उसे खींचकर सुरेश ठाकुर के घर के दरवाजे के पास ले गये और उसके साथ मारपीट कर उसके सीने में चाकू से वार कर दिये। जिससें रोहित खून से लथपथ होकर वही गिर पड़ा। सूचना पर पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी तत्काल घटनास्थल पहुंचकर घायल रोहित को उठाकर जिला अस्पताल महासमुंद ईलाज के लिए लेकर गयी।
जहॉ डॉक्टर द्वारा चेककर रोहित यादव को मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने धारा 302 ,34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की । पुलिस के पूछताछ मे पता चला की कुम्हारपारा का रहने वाला जग्गु साहू अपने दो साथी सोनू प्रजापति, किशन पाण्डेय के साथ वहा गया और रोहित यादव की चाकू मार कर हत्या कर दिया है ।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो इन्होने अपना जुर्म कबूल लिया । एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टिया यह मामला प्रेमसंग एवं आपसी रंजिश का है। पुलिस आरोपियो से और पूछताछ कर रही है ।




