Breaking Newsinh24देश विदेश

Big Breaking – भीषण सड़क हादसा, एक ही गांव के 13 लोगों की मौत

कर्नाटक के हावेरी में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां सड़क पर खड़े एक ट्रक में पीछे से टैम्पो ट्रैवलर के घुसने से 13 लोगों की मौत हो गई है. यह दुर्घटना  बडगी तालुक में गुंडेनहल्ली क्रॉस के पास पुणे-बैंगलोर राष्ट्रीय राजमार्ग पर घटी है.

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को क्षतिग्रस्त गाड़ी से निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है. पुलिस ने बताया कि सभी मृतक शिमोगा जिले के भद्रावती तालुक में होलेहोन्नूर के पास एम्मीहट्टी गांव के रहने वाले थे. ये सभी कलबुर्गी जिले में स्थित चिनचोली मयम्मा के दर्शन के बाद अपने गांव लौट रहा थे. मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है.

Related Articles

Back to top button