
बिलासपुर। चाकूबाजी कर लूटपाट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 19 अगस्त को पल्लव भवन के पास शातिर बदमाशों ने देवरीखुर्द निवासी अविनाश जायसवाल से चाकूबाजी और मारपीट कर मोबाइल लूटने की घटना को अंजाम दिया था। दिनदहाड़े हुए इस घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिए और टीम गठित कर आरोपियों कि खोजबीन शुरू की। पुलिस ने मामले में आरोपी सरकंडा निवासी सरफरोज खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपने दो दोस्तों के साथ घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट के 7 मोबाइल जब्त किए। सरफरोज, शहजादी, मॉर्टिन और एक नाबालिग को हिरासत में लिया।



