Breaking News

कांग्रेस पार्टी के बेरोज़गारी और महंगाई के ख़िलाफ़ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन


महंगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ और आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी के खिलाफ कांग्रेस शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन करने जा रही है. इस कड़ी में राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक में सुबह 11 बजे विशाल धरना प्रदर्शन के बाद कांग्रेसी राजभवन का घेराव करेंगे.

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम व प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे. ग्राम स्तर से लेकर जिला स्तर तक के कांग्रेस पार्टी के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि अपने ब्लॉक तथा जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर सामूहिक गिरफ्तारी देंगे.

राजभवन घेराव में सभी विधायक, पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ नेता भाग लेंगे और सामूहिक गिरफ्तारी देंगे. लोकसभा और राज्यसभा के सांसद गण संसद से राष्ट्रपति भवन तक चलो राष्ट्रपति भवन मार्च करके महंगाई एवं बेरोजगारी के खिलाफ विरोध दर्ज कराएंगे. दिल्ली में कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री आवास घेराव करेगी, जिसमें सीडब्ल्यूसी के सदस्य गण एवं वरिष्ठ नेता गण शामिल होंगे.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि देश में महंगाई रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है. पेट्रोल, एलपीजी से लेकर दालें, कुकिंग ऑयल जैसी जरूरी चीजों की बढ़ी कीमतों ने आम लोगों का जीना मुहाल कर रखा है. प्री-पैकेज्ड अनाज, आटा, शहद, दही जैसी आवश्यक वस्तुओं पर अतार्कित ढंग से जीएसटी लगाने के कारण महंगाई और बढ़ी है. साथ ही देश में बेरोजगारी भी अप्रत्याशित रूप से आसमान छू रही है.

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button