inh24छत्तीसगढ़

बिग ब्रेकिंग – महात्मा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले कथित संत कालीचरण खजुराहो से गिरफ्तार

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले कथित संत कालीचरण को रायपुर पुलिस ने खजुराहो से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कालीचरण को रायपुर लाने की कार्यवाही की जा रही है।

बता दें कि राजधानी के रावणभाठा मैदान में रविवार को आयोजित धर्म संसद में खुलेआम महात्मा गांधी पर अभद्र और अमर्यादित बोल से बवाल मच गया। दरअसल महाराष्ट्र के अकोला से आए संत कालीचरण ने मंच से धर्म विशेष के लोगों को टारगेट करते हुए देश के विभाजन के लिए महात्मा गांधी को कोसा। उन्होंने कहा कि मोहनदास करमचंद गांधी ने उस वक्त देश का सत्यानाश किया।

यह भी पढ़ें – जानिए आखिर कौन हैं कालीचरण महाराज, क्या पॉलिटिक्स से उनका कनेक्शन

वे बोले कि नमस्कार है नाथूराम गोडसे को, जिन्होंने उन्हें मार दिया। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक व राज्य गोसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास ने बयान का विरोध करते हुए मंच छोड़ दिया। वहीं अन्य संतों ने भी इस भड़काऊ बोल पर नाराजगी जाहिर की है। रात 12 बजे सिविल लाइन थाने में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम में विवादित विचार रखने वाले संत कालीचरण के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। वहीं कांग्रेसी नेता प्रमोद दुबे टिकरापारा थाने में संत कालीचरण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

Related Articles

Back to top button